Headlines

ChamoliNews:- सी एस के आदेश के बावजूद भी श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे फिल्म अभिनेता रजनीकांत

चमोली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चार धाम यात्रा में वीआईपी के लिए 10 जून तक प्रतिबंध लगाने के बावजूद भी वीआईपी का आना बदस्तूर जारी है ऐसे ही तमिल तथा हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता सुपरस्टार रजनीकांत ने बदरीनाथ पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये ।

इस से कुछ दिन पहले फिल्म अभिनेता रजनीकांत ऋषिकेश स्थित दयानंद आश्रम ऋषिकेश से श्री केदारनाथ-बदरीनाथ यात्रा पर प्रस्थान हुए थे देवप्रयाग, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, नंद प्रयाग जोशीमठ होते हुए आज सड़क मार्ग से पहले बदरीनाथ धाम पहुंचे।श्री बदरीनाथ दर्शन के बाद जल्द केदारनाथ दर्शन को पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें:   Review:- मेलाधिकारी एवं अपर मेलाधिकारी ने पैदल भ्रमण कर कनखल क्षेत्र का लिया जायजा

फिल्म स्टार रजनीकांत आज शुक्रवार दोपहर बाद सड़क मार्ग से श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। अपराह्न डेढ़ बजे श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की उसके पश्चात बदरीनाथ मंदिर प्रभारी अधिकारी/अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने फिल्म स्टार को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इसके बाद उन्होंने महालक्ष्मी मंदिर में भी पूजा अर्चना की‌

इस अवसर पर सुपर स्टार ने कहा कि वह आत्मिक शांति तथा अध्यात्मिक अनुभव हेतु प्रत्येक वर्ष श्री केदारनाथ एवं श्री बदरीनाथ धाम आते है। बदरीनाथ धाम दर्शन के पश्चात वह केदारनाथ दर्शन को जायेंगा।

1950 मैसूर में जन्में शिवाजीराव गायकवाड़ ने किशोरावस्था से हिंदी एवं तमिल फिल्मों में भाग्य आजमाया एक के बाद एक फिल्में सुपर हिट हुई और उन्होंने शिवाजीराव से रजनीकांत बनने तक का सफर तय कर लिया। 150 से अधिक तमिल एवं हिंदी फिल्मों में कार्य कर चुके रजनीकांत दक्षिण भारतीय फिल्मों के लेजेंड कहलाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Download Monitor CSV Importer Download Monitor Downloading Page Download Monitor Email Lock Download Monitor Email Notification Download Monitor Google Drive Download Monitor Gravity Forms Lock Download Monitor MailChimp Lock Download Monitor Ninja Forms Lock Download Monitor Page Addon Download Monitor Terms & Conditions