Headlines

CrimeNews:- पैरोल जम्प कर एक वर्ष से फरार चल रहा गैंगस्टर आया पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून -एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्राें में वांछित/ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

न्यायालय से पैरोल पर बाहर आये गैंगस्टर मुकर्रम पुत्र अनवर, जिसे  न्यायालय ने जुलाई 23 में 04 सप्ताह की अन्तरिम जमानत पर रिहा किया गया था।

अभियुक्त द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद न्यायालय के समक्ष आत्मसमपर्ण न करते हुए लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर, सेलाकुई तथा राजपुर में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट तथा भूमि धोखाधडी के अलग-अलग अभियोगों में न्यायालय द्वारा 03 गैर जमानती वांरट जारी किये गये थे।

ये भी पढ़ें:   Caught🔪:- दूल्हा बाजार में युवती का गला रेतने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा

अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर उसकी गिरफ्तारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक एसओजी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। जिस पर एसओजी टीम द्वारा सर्विलांस व मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के समबन्ध जानकारी एकत्रित करते हुए आज शुक्रवार को अभियुक्त मुकर्रम को मुखबिर की सूचना पर त्यागी रोड से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त मुकर्रम अपने साथी संजीव मलिक व अन्य के साथ भूमि धोखाधडी के अपराध में लिप्त रहा है, जिसके विरूद्ध जनपद के अलग-अलग थानों में गैंगस्टर एक्ट तथा भूमि धोखाधडी से सम्बन्धित 08 अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त का साथी संजीव मलिक भी अभियुक्त के साथ पैरोल जम्प कर फरार चल रहा था, जिसे 05 माह पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *