Headlines

Dehradun News:- मुख्यमंत्री धामी ने छः पूर्व मुख्यमंत्रियों से होली मिलन कर फिर खेली होली

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रंगों का त्योहार अपने वरिष्ठ नेताओं पूर्व मुख्यमंत्रियों  के साथ होली मिलन किया।और सबसे पहले वहे राजभवन में राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह ( से.नि.) से मुलाकात कर उनको होली की शुभकामनाएं देने

के तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र, व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में जाकर उनको होली का तिलक कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं होली की शुभकामनाएं देने के बाद

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में जाकर उनसे मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं होली की शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से होली मिलन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में जाकर मुलाकात कर उनको होली की शुभकामनाएं  देने के बाद वहां से

मुख्यमंत्री धामी पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जीएमएस रोड स्थित आवास में जाकर उनसे मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दी और उसके  पश्चात्

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से0 नि0) भुवन चंद्र खंडूरी के वसंत विहार स्थित आवास में भेंट कर होली की शुभकामनाएं और उनका कुशलक्षेम जाने के पश्चात्

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से उनके विजय कालोनी स्थित निजी आवास में मुलाकात कर होली मिलन कर होली की शुभकामनाएं देने के तत्पश्चात मुख्यमंत्री धामी अपने

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

मुख्यमंत्री आवास में अपने परिजनों एवं बड़ी संख्या में आए लोगों के साथ होली मनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *