Dehradun News:-बेकाबू ट्रक मकान की दीवार को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराया

देहरादून – शनिवार सुबह करीब 5 बजे देहरादून के रिस्पना पुल के पास एक बड़ा हादसा टल गया_ दरअसल शनिवार तड़के विधानसभा के पास शास्त्रीनगर क्षेत्र में सड़क किनारे बने एक मकान में बने लॉन में बेकाबू ट्रक दीवार तोड़ते हुए घुस गया,

जबकि सड़क किनारे बना नाला भी क्षतिग्रस्त हुआ और जिससे एक मकान के मेन गेट को नुकसान पहुंचा और दूसरे मकान की दीवार को तोड़ते हुए पेड़ से टकराकर रुक गया।

गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उसे समय सड़क पर न तो भीड़ थी और ना ही मकान के लॉन में कोई मौजूद था नही तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था।

ये भी पढ़ें:   Caught🔪:- दूल्हा बाजार में युवती का गला रेतने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा

हादसे के बाद ड्राइवर मौके ट्रक छोड़कर फरार हो गया चश्मदीदों की माने तो ट्रक सामान से लदा हुआ था और अचानक बेकाबू हो गया जिसके बाद ये हादसा हुआ।

फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और ट्रक के मालिक से संपर्क किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *