DehradunNews:-सेनानायक मणिकांत मिश्रा को विशिष्ट सेवा के लिए मुख्यमंत्री मेंडल प्रदान करते- सीएम धामी

देहरादून – 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, पुलिस महानिरीक्षक एस डी आर एफ रिधिम अग्रवाल ने एस डी आर एफ सेनानायक मणिकांत मिश्रा को विशिष्ट सेवा के लिए  मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं उपसेनानायक  विजेंद्र दत्त डोभाल को सराहनीय सेवा के लिए  मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

साथ ही, इंस्पेक्टर  हरक सिंह राणा को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किए जाने पर भी उन्होंने शुभकामनाएं दी हैं।मणिकांत मिश्रा को विशिष्ट सेवा के आधार पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं विजेंद्र दत्त डोभाल को सराहनीय सेवा के आधार पर  मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक की घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

इसके साथ ही, कंपनी कमांडर  हरक सिंह राणा को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित परेड में  मुख्यमंत्री धामी ने पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *