Headlines

DehradunNews:- सीएम धामी ने पेरिस ओलंपिक में चार खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर पचास लाख रुपये दिए

देहरादून-  हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है।राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर दून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में कार्यक्रम आयोजन किया गया।

जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने पेरिस ओलंपिक में प्रतिभा करने वाले  खिलाड़ियों को सम्मानित किया जिसमें अंकित ध्यानी ,सूरज पंवार और परमजीत सिंह बिष्ट मौके पर रहे और लक्ष्यसेन अपने टूर्नामेंट की वजह से सम्मान समारोह में मौजूद नहीं रहे।

मुख्यमंत्री ने  चारों खिलाड़ियों को 50 – 50 लख रुपए का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन उनके बैंक खातों में किया वही कुल मिलाकर 7 करोड रुपए के करीब ऑनलाइन के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों के बैंक खातों में धनराशि भी हस्तांतरित की।

ये भी पढ़ें:   Strict Rules:-रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा 2026 से पहले होटल-लॉज के लिए दिशा-निर्देश जारी

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर खेल मंत्री रेखा आर्य, अध्यक्षता विधायक खजान दास, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीबीटी के मध्यम से 7 करोड़ 4 लाख की धन राशि सीधे 3900 खिलाड़ियों के खाते में ट्रांसफर की। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा रहने कहा कि उत्तराखंड 38 वे राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। उत्तराखंड में खेल अवस्थाना सुविधाओं का विकास किया जा रहा है,उन्हें उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी उत्तराखंड की झोली में गोल्ड मेडल लाएंगे। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को खेल की शपथ दिलाते हुए,

ये भी पढ़ें:   Attacked :- पौड़ी के पोखड़ा में गुलदार ने एक मासूम पर किया हमला

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में खेलों के विकास के लिए मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है। खिलाड़ियों को उच्च कोटि का प्रशिक्षण देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार ने राज्य में नई खेल नीति लागू की है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार के साथ-साथ हिमालयन खेल रत्न पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहे हैं।

खिलाड़ियों व कोच के वेतन भत्तों ,किट आदि के के लिए धनराशि में वृद्धि की गई है। खिलाड़ियों के अच्छे प्रशिक्षण के लिए सरकार ने खेल विश्वविद्यालय बनाने का फैसला किया है। प्रदेश के लिए मेडल लाने वाले 31 खिलाड़ियों को अभी तक नौकरियां दी जा चुकी हैं। राज्य की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी।

ये भी पढ़ें:   Review:- मेलाधिकारी एवं अपर मेलाधिकारी ने पैदल भ्रमण कर कनखल क्षेत्र का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप में भी स्पोर्ट्स के हायर एजुकेशन कोर्स शुरू होगा जो बाद में खेल विद्यालय से संबद्ध होगा। 10 फीसद मेधावी खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। DIP योजना से अंतराष्ट्रीय मंचो पर भी लाभ मिलेगा। वही रेखा आर्य ने कहा कि जल्द ही खिलाड़ियों को क्रीडा सामग्री भी वितरित की जाएगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Ecommax – Electronics & Gadget WooCommerce WordPress Theme eCommerce Website Project in ASP .Net MVC C# – eCommerce MVC Ecomus - Multipurpose WooCommerce Theme Ecomus – Ultimate Shopify OS 3.0 (Theme Block) EcoPeace – Environment & Ecology NGO Elementor Template Kit EcoPower – Alternative Power & Solar Energy Company Ecotree – Organic Food WordPress Theme Ecova – Eco Environmental WordPress Theme Ecozone – Ecology & Environment WordPress Theme EDD Advanced Permalinks