देहरादून – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से राजपुर क्षेत्र आईटी पार्क के पास स्थित सायनोटेक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर के संचालित होने तथा उक्त कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी लोगों को कॉल कर उनसे ठगी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।
जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकार मसूरी के अंतर्गत दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया जिसे बीती देर रात राजपुर क्षेत्र अंतर्गत आईटी पार्क में उक्त अवैध कॉल सेंटर ग्लोबल टेक एनर्जी सॉल्यूशन पर दविश दी तो मौके पर एक बड़े हॉल में लगभग 100 केबिन का एक कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा था।
जहां पर अलग-अलग केबिन में बैठे युवक युवतियों द्वारा सिस्टम के माध्यम से कॉल अटेंड की जा रही थी जो स्वयं को अंतरराष्ट्रीय एंटी हैकिंग विभाग का प्रतिनिधि बात कर लोगों से उनके कंप्यूटर सिस्टम से हैकिंग हटाने के नाम पर बैंक खातों की जानकारी प्राप्त कर रहे थे।
मौके पर पुलिस द्वारा उक्त कॉल सेंटर को संचालित कर रहे आठ लोगों को हिरासत में लिया गया वहीं पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उनके द्वारा ओके फर्जी कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है जिसमें वे लोग USA और कनाडा के लोगों को टारगेट करते हैं।
मिहिर अश्वनी भाई पटेल पुत्र अश्वनी भाई पटेल निवासी हीराबाड़ी रोड नवद्वीप अहमदाबाद गुजरात हाल निवासी पेसिफिक गोल्फ स्टेट थाना राजपुर देहरादून उम्र 38 वर्ष,ललित उर्फ रोड़ी पुत्र अशोक कुमार निवासी चिंतन फ्लैट सहजपुर भोगा थाना सहजपुर अहमदाबाद गुजरात उम्र 40 वर्ष, आमिर सोहेल पुत्र अब्दुल वहाब निवासी बीएल नं0-15 जगतदल कानकीनारा कोलकाता वेस्ट बंगाल उम्र 28 वर्ष,
मनोज मीरपुरी पुत्र चंदू निवासी मकान संख्या 004 मोनिक सिद्धार्थ अपार्टमेंट एमटीएनएल शांति पार्क मीरा रोड पुणे महाराष्ट्र उम्र 32 वर्ष,अंकित सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी सिरसा पोस्ट सराय बक्सर बिहार उम्र 30 वर्ष,कौशिक जाना पुत्र विकास जाना निवासी चेक चौपत सीताला टोला अयोध्या पश्चिम मेदिनीपुर वेस्ट बंगाल उम्र 34 वर्ष,
शिवम दवे पुत्र अश्वनी कुमार दवे निवासी बी- 307 बालेश्वर सिल्वर लाइन हाथीजन अहमदाबाद गुजरात उम्र 24 वर्ष, गोस्वामी हेत भारती पुत्र राजेश भाई निवासी 101 ब्लॉक ए प्लॉट विस्तार भावनगर गुजरात उम्र 30 वर्ष को पुलिस ने पकड़ा इन से बरामदगी – लैपटॉप – 81,मोबाइल फोन- 42,लैपटॉप चार्जर-106,माउस-126, डेस्कटॉप-29, हेडफोन-100, कीबोर्ड-32, सीपीयू-26, वाई-फाई राऊटर -05, महिंद्रा थार वाहन संख्या यू0के0-07 एफआर 2833 है।
