Headlines

DehradunNews:- उत्तराखंड में कानून व्यवस्था व माफियाओं पर सरकार सख्त कदम उठायें- काशी सिंह ऐरी

देहरादून :- उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा  रखी है  प्रदेश में कहीं ना कहीं आपराधिक घटनाएं घट रही है।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में शहर के बीचों-बीच दिनदहाड़े डकैती और उसके बाद महिला से लूट की घटना, ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डिमरी के ऊपर शराब माफियाओं द्वारा जानलेवा हमले दर्शाती है कि प्रदेश में अपराध पर कानून का कोई खौफ नहीं है।

 काशी सिंह ऐरी ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था को दुरुस्त करें। और ऋषिकेश में हुई पत्रकार योगेश डिमरी के ऊपर शराब माफियाओं द्वारा जानलेवा हमले कि निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस दोषियों को पकड़ कर कड़ी से कड़ी धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अविलम्ब कार्यवाही करें।

ये भी पढ़ें:   Child 🚸 Marriage:- रुद्रप्रयाग में बाल विवाह पर प्रशासन की सख्ती, दो दिन में दूसरी शादी रुकवाई

लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मिडिया जगत पर ऐसी कोई घटना दोबारा न हो ये सरकार की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल की तर्ज पर कड़े भू कानून राज्य में लागू करना, मूल निवास 1950 व स्थायी राजधानी गैरसैण को घोषित करने की मांग की।

साथ ही महिला सुरक्षा के लिए सरकार को कड़े कदम उठाना चाहिए उत्तराखंड में आये दिन महिलाओं व लड़कियों पर हो रहे दुराचार की घटनाओं से देव भूमि बदनाम हो रही है।

काशी सिंह ऐरी ने कहा कि धामी सरकार को चेतना चाहिए व कड़े कानून लाकर दोषियों को फांसी की सजा मिले यह मांग करते है। इस अवसर पर दल के केन्द्रीय अध्यक्ष  पूरण सिंह कैठेत, मनोरथ प्रसाद ध्यानी, विजय बौडाई, प्रताप कुंवर, पंकज व्यास, अशोक नेगी,बिजेंद्र रावत आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:   Water Bell :- मुख्य सचिव बर्द्धन ने सभी विद्यालयों में नियमित अंतराल पर वॉटर बेल बजाने के निर्देश दिए

इस अवसर पर केन्द्रीय अध्यक्ष ने पंकज व्यास को केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया व गणेश उप्रेती को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनयन किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Fundbux – Charity & Fundraise WordPress Theme Fundly – Fundraising WordPress Theme Fundor – Charity Nonprofit WordPress Theme Fundra – Fundraising & Donation WordPress Theme Fundro – Charity Nonprofit WordPress Theme Funeral Service Responsive WordPress Theme Fungi – One Page Personal Portfolio WordPress Theme Funira – Custom Craft Furniture Elementor Template Kit Funnels Jetpack CRX Addon Funnia – Digital Agency Elementor Template Kit