देहरादून –मानसून की दस्तक के बाद पूरे प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है,वहीं 17 और 18 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर से मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा कि 17 और 18 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों खासकर कुमाऊं क्षेत्र में अधिकांश जगह भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
हालांकि गढ़वाल क्षेत्र के अलावा मैदानी इलाकों में भी इस दौरान भारी बारिश का अंदेशा है ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की बेहद आवश्यकता है।
वहीं मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा की संभावना है। साथ ही बुधवार को पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान उन्होने विशेषकर पहाड़ की यात्रा करने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग ने पहाड़ों की यात्रा करने वालो को विशेष सावधानी बरतने की अपील की हैं।
