Headlines

DehradunNews:-मंत्री जोशी ने एमएच सीईटी एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक में 45वां स्थान लाने पर कशिश को सम्मानित किया

देहरादून –  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में एमएच सीईटी परीक्षा में सचिवालय कर्मचारी अमित कुमार की बेटी कशिश ने ऑल इंडिया रैंक में 45वां स्थान प्राप्त करने पर उन्हे पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कशिश के उज्वल भविष्य की कामना भी की। गौरतलब है कि कशिश ने 2024 में सेंट थॉमस कॉलेज देहरादून से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

जिनका दाखिला अब आर्मी लॉ कॉलेज पुणे में होगा। एमएच सीईटी परीक्षा में देश भर में केवल 70 छात्रों को दाखिला का मौका मिलता है। जिसमे देहरादून निवासी कशिश ने ऑल इंडिया रैंक में 45वां स्थान प्राप्त किया है।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *