DehradunNews:- नाबालिक का अपहरणकर्ता बरेली से गिरफ्तार

देहरादून – कोतवाली डोईवाला में निवासी शिकायतकर्ता  प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी 10 वर्षीय नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गयी है, उनकी पुत्री का सम्भव्तः किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है।

शिकायतकर्ता की लिखित तहरीर पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0 87/24 धारा- 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

नाबालिक की बरामदगी के लिए प्रभारी निरीक्षक डोईवाला ने पुलिस टीम गठित की, गठित पुलिस टीम ने स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया।

अपहृता की बरामदगी पुलिस ने  मुखबिर नियुक्त किये गये, पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों से पुलिस टीम को नाबालिक अपहर्ता को बरेली निवासी एक युवक राम सिंह द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने की जानकारी मिली,

ये भी पढ़ें:   Caught🔪:- दूल्हा बाजार में युवती का गला रेतने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा

जिस पर  पुलिस टीम को बरेली उत्तर प्रदेश रवाना किया गया, टीम ने 02 अप्रैल 24 को ग्राम पहाड़पुर, थाना शेरगढ, जिला बरेली उ0प्र0 से अभियुक्त राम सिंह उर्फ प्रिन्स पुत्र नन्हे सिंह निवासी ग्राम पहाड़पुर,

थाना शेरगढ, जिला बरेली,उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष के कब्जे से 10 वर्षीय अपहृता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त  को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *