Headlines

DehradunNews:-आनन्दम रेस्ट्रोरेंट के महिला वाश रूम में मोबाइल लगाकर आपत्तिजनक क्लिप बनाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा 

देहरादून –  कन्ट्रोल रूम में एक महिला ने फोन कर सूचना दी कि चकराता रोड स्थित आनन्दम रेस्ट्रोरेंट के महिला वाशरूम में मोबाइल छिपाकर रिकॉर्डिंग की जा रही थी।

रेस्ट्रोरेंट में आयी महिलाओं द्वारा वाशरूम का इस्तेमाल करने के दौरान देखा गया था, उनके द्वारा इसकी सूचना रेस्ट्रोरेंट सचांलक को दी गई तथा उन्हें लेकर वाशरूम में गये तो मोबाइल वाशरूम में नहीं मिला।

इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कैंट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना के सम्बंध में उपस्थित महिलाओं से जानकारी ली और थाना कैंट में रेस्ट्रोरेंट पर आयी महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल रेस्ट्रोरेंट संचालक व अन्य के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:   Firing :-  स्कॉर्पियो को पास न देने पर की फायरिंग, मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को लगी गोली हुई मौत 

घटना के सम्बन्ध में रेस्टोरेंट के संचालक व रेस्टोरेंट में नियुक्त सभी कर्मियों से गहनता से पूछताछ करने पर रेस्ट्रोरेंट में हाउसकीपिंग का कार्य करने वाले एक कर्मचारी विनोद पुत्र परमेशवर मंडल, निवासी चरककुटीर, थाना मनिहारी, धनबाद, झारखंड की बातों पर सदेंह होने पर पुलिस द्वारा उसे मौके से हिरासत में लिया गया।

जिसे थाने लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा महिला वाशरूम में मोबाइल छुपाकर रखना स्वीकार किया गया तथा बताया कि वह रेस्टोरेंट में बने तीनों महिला वाशरूम में सफाई का काम करता है, इस दौरान उसने महिला वाश रूम में मोबाइल छिपाकर रख दिया था।

ये भी पढ़ें:   Operation Crackdown:-फर्जी भारतीय दस्तावेजों पर अवैध रूप से दून में रह रही तीन विदेशी महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिलाओं को जब वाशरूम में मोबाइल रखे होने की जानकारी हुई तथा वे लोग जब इसकी शिकायत रेस्ट्रोरेंट संचालक से करने के लिये गये तो उसी दौरान अभियुक्त द्वारा वाशरूम से मोबाइल को हटाकर उसमे से उक्त सभी वीडियो क्लिपो को डिलीट कर दिया।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से उसका मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु फॉरेंसिक लैब भेजा जायेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub ElmaStudio Dorayaki WordPress Theme ElmaStudio Hawea WordPress Theme ElmaStudio Kerikeri Dark WordPress Theme ElmaStudio Kerikeri WordPress Theme ElmaStudio Kiore Moana WordPress Theme ElmaStudio Meola WordPress Theme ElmaStudio Moka WordPress Theme ElmaStudio Namba WordPress Theme ElmaStudio Neubau WordPress Theme ElmaStudio Nilmini WordPress Theme