DehradunNews:-आत्महत्या केस में पुलिस व एलआईयू जांच की आंच पहुंची गुप्ता बंधु के घर तक

देहरादून – थाना राजपुर में पजीकृत मु0अ0सं0 119/ 24 धारा: 306 भादवि बनाम अनिल कुमार गुप्ता व अजय कुमार गुप्ता के केस में विवेचना के दौरान प्रकाश में आये साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में बढाई गयी धारा 385/420 भादवि के सम्बन्ध में विवेचक द्वारा गुप्ता बन्धुओं के आवास से की जा रही साक्ष्य संकलन की कार्यवाही।

गुप्ता बन्धुओं के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर ली जा रही कब्जे में तो वहीं आवास पर नियुक्त कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए दर्ज किये जा रहे उनके बयान।

24 मई 24 को रनबीर सिंह साहनी ने एक लिखित तहरीर दी कि उनके पिता सतेन्द्र सिंह साहनी को अनिल गुप्ता एवं अजय गुप्ता ने डरा धमकाकर आत्महत्या करने विवश कर दिया  तथा साथ में मूल सुसाइड नोट भी दिया गया।

ये भी पढ़ें:   Flag March :- शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास,पुलिस ने पीएसी बल के साथ डालनवाला में किया फ्लैग मार्च

जिसके आधार पर थाना राजपुर में मु0अ0सं0 119/2024 धारा 306 भादवि बनाम अजय गुप्ता आदि में अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना व030नि0 सुमेर सिंह के सुपुर्द की गयी थी। विवेचना के दौरान प्रकाश में आये तथ्यों के आधार पर अभियोग में धारा: 385, 420 भादवि की बढोतरी की गई थी।

प्रकरण में प्रचलित विवेचना के क्रम में आज  30 मई को विवेचक ने डालनवाला स्थित अजय गुप्ता के आवास से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए आवास में लगे समस्त सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को विवेचना हेतु कब्जे पुलिस मैं लिया जा रहा। साथ ही आवास में नियुक्त कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए उनके बयान दर्ज किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *