Headlines

आबकारी टीम ने घर में मार छापा पकड़ी विदेशी शराब

ऋषिकेश– सोमवार की रात आबकारी टीम ऋषिकेश ने आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में पहले  सहस्त्रधारा रोड पर स्थित एक मकान की तलाशी लेने पर वहां खड़ी कार संख्या यूके 07 x 0576 hundai Verna में 6 पेटी विदेशी शराब की तस्करी करते हुए पकड़ी गई,अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने बताया कि रायपुर के लाडपुर स्थित घर में भारी मात्रा में अवैध इंपोर्टेड शराब का जखीरा होने की जानकारी दी।वहां छापा मारने पर चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई गई विभिन्न ब्रांड की महंगी अंग्रेजी शराब वेलेंटाइन,जेगरमिस्टर, जैकब ग्रीक,ब्लैक लेबल रॉयल स्टेज आदि इंपोर्टेड ब्रांड की 34 पेटी की बरामादगी हुई है। कुल 40 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामदगी की गई है।अवैध शराब के गोदाम से चंदन मिश्रा पुत्र संजीव मिश्रा निवासी शहजान पुर यू पी को धारा 63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।शराब की कीमत लगभग 10लाख रुपए है।टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, आशीष प्रकाश,प्रदीप दयाल उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *