Headlines

महिला मंगल दल के मंडप में घास के उत्पाद

“खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी”

देहरादून –रेसकोर्स स्थित गुरु नानक पब्लिक इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी में उधम सिंह नगर खटीमा के महिला मंगल दल के मंडप पर मुज घास से बने कैसरोल, ट्रे सहित कई उत्पाद ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। घास से बनी टोकरी कैस्ट्रॉल की तरह दिखाई देती है। इसमें रोटी रखने पर गिली नहीं होती और देर तक गर्म भी रहती हैं।

महिला समूह के उत्पाद जहां देखने में आकर्षक है वही घर के कामों में प्रयोग के लिए भी बेहद सुलभ है। राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी में लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। खादी को पसंद करने वाले लोग खादी के कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं तो वहीं हाथ से बने उत्पादों को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

मूज घास से बनी ट्रे भी दिखने में आकर्षित और प्रयोग करने में करने के लिए उपयुक्त है। हैंडमेड वस्तुओं को पसंद करने वाले लोग घास से बने इन उत्पादों की भी खरीदारी कर रहे हैं। खटीमा की महिलाओं का समूह इन उत्पादों को तैयार करता है।

अल्मोड़ा की बसंती देवी ने प्रदर्शनी में ऐपण का स्टॉल लगाया हुआ है। बसंती देवी ने बताया कि उनका 20-25 महिलाओं का समूह है। वे सभी मिलकर ऐपण बनाने का काम करते हैं। उनका समूह पिछले दो साल से ऐपण बनाने का काम कर रहा है।

इस मौके पर राज्य निदेशक संजीव राय, सहायक निदेशक प्रथम बी. एस.कंडारी, सहायक निदेशक द्वितीय जी.एस. मलिक आदि मौजूद रहे। खादी प्रदर्शनी में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में हारून नृत्य और कृषि पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *