Headlines

New Tehri:- एक्सीडेंट कार को ले जा रही क्रेन के हुए ब्रेक फेल खाई में गिरी चार घायल

नई टिहरी – कोडियाला से आगे साकनीधार के पास एक कार दुर्घटना में क्रेन एक स्विफ्ट कार को टो करने के ले जा रही क्रेन का ब्रेक फेल होने के कारण गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में स्विफ्ट कार में दो व्यक्ति और क्रेन में दो व्यक्ति सवार थे।

यह सूचना मिलते ही ब्यासी स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से सब इंस्पेक्टर नीरज चौहान एसडीआरएफ की एक टुकड़ी के साथ  रेस्क्यू करने को साकनीधार की ओर रवाना हुए। एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

पहाड़ी पर अटकी स्विफ्ट में फंसे यात्रियों को किया रेस्क्यू

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि स्विफ्ट कार लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी और पहाड़ी पर अटकी पड़ी थी, जो कभी भी नीचे गिर सकती थी। एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए।

सबसे पहले स्विफ्ट में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर, खाई में फंसे स्विफ्ट कार में फंसे दो घायलों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई और उन्हें तुरंत देवप्रयाग स्थित नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

इसके बाद क्रेन में फंसे लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर देखा कि क्रेन में फंसे दो व्यक्तियों में से एक गंभीर रूप से घायल था।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

उसे निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई में उतरकर गंभीर घायल तक पहुंच बनाई। गंभीर घायल को रोप की मदद से स्ट्रेचर के साथ ऊपर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई। कठिन परिस्थितियों के बावजूद, एसडीआरएफ की टीम ने कुशलता और धैर्य का परिचय देते हुए।

गंभीर घायल को सड़क तक सुरक्षित पहुंचाया और प्राथमिक चिकित्सा देकर तुरंत अस्पताल भेजा। इससे पूर्व स्थानीय निवासियों एवं पुलिस के द्वारा एक व्यक्ति को पूर्व में ही निकाला जा चुका था।

घायलों में परविंदर सिंह पुत्र किशोर सिंह, उम्र- 20 वर्ष, निवासी:- मोहाली, पंजाब।गुरजीत सिंह पुत्र स्व0 गुरवचन सिंह, उम्र- 31 वर्ष, निवासी:- मोहाली, पंजाब।संजय, उम्र- 31 वर्ष, निवासी:- श्रीनगर, पौड़ी।जॉनी पुत्र प्रीतम सिंह (चालक), उम्र- 31 वर्ष, निवासी:- श्रीनगर, पौड़ी।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *