Pauri Garhwal News:-गुमखाल मार्ग पर ट्रक खाई में गिरा एक की मौत एक घायल 

पौड़ी गढ़वाल – पुलिस थाना सतपुली ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि गुमखाल मार्ग पर वन विभाग गेस्ट हाउस के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर पोस्ट सतपुली से मुख्य आरक्षी लक्ष्मण सिंह मय  एसडीआरएफ टीम और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ  घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

यह ट्रक (UK04 CB 4999) जिसमें 02 लोग सवार थे, कोटद्वार से सतपुली मार्ग पर जाते समय अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए।

रोप की मदद से गहरी खाई में उतरकर  ट्रक तक पहुंच बनाई। ट्रक सवा में दो लोगों सवार कर रहे थे इनमें से एक घायल मोनू, निवासी काण्डाखाल  को स्थानीय पुलिस व लोगों ने पूर्व में ही निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था।

जबकि एक व्यक्ति वीरेंद्र सिंह निवासी टेढ़ी पट्टी, बचनसयुं, रुद्रप्रयाग की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिसके शव को एस डी आर एफ टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से स्ट्रैचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *