Headlines

नाबालिग गुमशुदा को पुलिस ने सकुशल ढूंढकर परिजनों को सौंपा,panchurvarta.com,

चमोली – पीड़िता ने थाना गोपेश्वर पर आकर सूचना दी की उनकी नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष बिना बताये घर से कही चली गयी हैं तथा काफी ढँढूखोज करने के पश्चात भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। मामला नाबालिग व महिला सम्बन्धी होने पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना गोपेश्वर को तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की और थाना गोपेश्वर में मुकदमा अपराध संख्या 01/24 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। गठित पुलिस टीम में निरीक्षक राजेंद्र सिंह रौतेला, उ0नि0 सुमित बंदुनी, कां0 राजेंद्र सिंह(SOG), म0कां0 निशी ने क्षेत्रान्तर्गत सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही टैक्सी व अन्य वाहन चालकों से गहन पूछताछ की गयी, तत्पश्चात पुलिस टीम के अथक प्रयासों आज मंगलवार को गुमशुदा नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनी पुत्री को सकुशल मिलने पर परिजनों ने चमोली पुलिस आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *