Headlines

Rescue :- श्री केदारनाथ मार्ग पर चीड़वासा के पास खाई में गिरने से महिला की मौत

रुद्रप्रयाग-चौकी गौरीकुंड ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि चीड़वासा के पास एक महिला खाई में गिर गई है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर  एसडीआरएफ टीम पोस्ट सोनप्रयाग से मुख्य आरक्षी संतोष रावत आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

महिला घोड़े से धक्का लगने के कारण श्री केदारनाथ मार्ग पर चीड़वासा के पास खाई में गिर गई जिस कारण जिरवा कोइरिन पत्नी जोगिंदर कोइरिन, 45 वर्ष, निवासी- बोरा प्रदेश -3, नेपाली महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत करते हुए एनडीआरएफ, डीडीआरएफ के संयुक्त प्रयास से खाई में गिरी महिला के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *