Headlines

Rescue :- ब्रह्मपुरी के पास खाई में गिरे ने से युवक की मौत

टिहरी-  डीसीआर टिहरी ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी  कि ब्रह्मपुरी राफ्टिंग प्वाइंट के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर  एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम से उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

युवक का ब्रह्मपुरी राफ्टिंग प्वाइंट के पास पैर फिसलने के कारण वह खाई में नदी किनारे गिर गया था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

एसडीआरएफ टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राफ्ट की सहायता से उस युवक कबीर अग्रवाल उम्र 25 वर्ष निवासी बड़ोवाला शिमला बाईपास के शव को नदी किनारे से बरामद कर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *