गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का है अपराधी, जिसके विरूद्ध गैर प्रान्त उ0प्र0 में चोरी, लूट, हत्या का प्रयास सहित कई अन्य संगीन अपराधों के कई अभियोग हैं पंजीकृत।
Rishikesh – प्रवीण वर्मा पुत्र अशोक वर्मा निवासी गढी रोड, गली न0-7, दुर्गा ज्वैलर्स ने कोतवाली ऋषिकेश में लिखित तहरीर दी गई थी कि 18-मार्च 24 को अपनी दुकान बंद करके वे अपने घर की ओर जा रहे थे,
तभी रास्ते में गली न0-7 में दो अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बंदूक दिखाकर उनका बैग लूट लिया, जिसमें 25-30 हजार रूपये की नकदी तथा ज्वैलरी थी, लिखित तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश में तत्काल मु0अ0सं0-162/24, धारा 393 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
बंदूक की नोक पर हुई लूट की वारदात की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश को निर्देश दिये,
घटना के खुलसे के लिये किये गये प्रयासो से घटना में मेरठ के बदमाशों के शामिल होने की पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई थी,
पूर्व में 22-मार्च 24 की देर रात आशारोडी बैरियर पर चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने घटना में शामिल एक अभियुक्त मनोज सिरोही को मुठभेड के बाद गिरफ्तार किया गया था,
जिसके कब्जे से पुलिस टीम ने अवैध तमंचा तथा घटना में लूटी गई ज्वैलरी बरामद की गई थी। अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा अपने साथी मोहित सिरोही के साथ मिलकर ऋषिकेश में लूट की घटना को अजांम दिया जाना बताया गया था।
तथा घटना को अंजाम देने के लिये घटना से 01 दिन पूर्व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र से चोरी किया गया था।
जिसके पश्चात घटना में शामिल अन्य अभियुक्त मोहित सिरोही की गिरफ्तारी को टीमें पुनः पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेरठ एवं अन्य संभावित ठिकानों पर रवाना की गई ।
अभियुक्त की गिरफ्तारी को लगातार प्रयासरत टीम को आज 24 मार्च 24 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की ऋषिकेश क्षेत्र में लूट की घटना से संबंधित जिस अन्य अभियुक्त की पुलिस को तलाश है।
वह पदार्था लक्सर की ओर से हरिद्वार आने वाला है, जिस पर गठित टीम के द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जगजीतपुर कनखल से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के कब्जे से लूट से संबंधित ज्वेलरी तथा एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पूछताछ में अभियुक्त मोहित सिरोही पुत्र स्वर्गीय बलजोरी सिंह ग्राम पथौली थाना सरूरपुर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश ने बताया गया,
कि उसने तथा उसके दोस्त मनोज सिरोही ने मिलकर कुछ दिन पूर्व ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में एक सुनार से लूट की गई थी जिसमें ज्वेलरी तथा कुछ नकदी उन्हें मिली थी।
उसके पास से जो हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है, वह उसने उस ज्वेलरी में से कुछ ज्वेलरी बेचकर प्राप्त हुए पैसों से खरीदी है।
