मुख्यमंत्री ने जनपद के लिए की आठ घोषणाएं, रक्षाबंधन कार्यक्रम में पहुंची मातृशक्ति से जल्द रुद्रप्रयाग पहुंचने का किया वादा
रुद्रप्रयाग – मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग में प्रस्तावित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। हालांकि वर्चुअल माध्मय से उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल्द रुद्रप्रयाग पहुंचने का वादा कार्यक्रम में शामिल मातृशक्ति से किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद को सौगात देते हुए घोषणा की जिसमें विजयनगर- पठालीधार मार्ग में क्षतिग्रस्त 1500 मीटर मार्ग का सुरक्षात्मक एवं पुननिर्माण कार्य करने के लिए 05 करोड़ की धनराशि निर्गत की जाएगी।
भणज में आईटीआई खोलने को स्वीकृति और नगर पंचायत अगस्त्य मुनि को नगर पालिका बनाया जाएगा,तुंगनाथ महोत्सव मक्कू को जिला स्तरीय मेले की स्वीकृति,मयाली बसुकेदार गुप्तकाशी मोटर मार्ग का चैड़ीकरण-हाॅटमिक्स,गुप्तकाशी पीएचसी को उच्चीकृत कर सीएचसी बनाया जाएगा,महर्षि अगस्त्यमुनि मंदिर का सौंदर्यीकरण
यात्रा मार्ग पर घोड़े एवं खच्चरों की अचानक मृत्यु होने पर दाह किए जाने एवं दफनाने की व्यवस्था बनाई जाएगी
अगस्त्यमुनि नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा की वहीं जनपद में तकनीकि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भणज में आईटीआई खोलने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में शामिल मातृशक्ति एवं जनता को रक्षाबंधन कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में दूसरी चरण की यात्रा को लेकर पूरी व्यवस्थाएं चाक- चौबंद की जा रही है। यात्रा को और सुगम एवं सुव्यस्थित बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि केदारनाथ या किसी दूसरे धाम के नाम पर कहीं भी देश में दूसरा मंदिर नहीं बनेगा। इसके लिए सरकार ने तुरंत मंत्री मंडल में प्रस्ताव लाकर निर्णय लिया गया है। केदार घाटी के विकास के लिए राज्य सरकार पूरी तरह समर्पित है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, एसएसपी पौड़ी लोकेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, ऊखीमठ अनिल शुक्ला, सीओ प्रबोध घिल्डियाल, डीपीओ अखिलेश मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी परमेंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार ऊखीमठ प्रदीप नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
