Headlines

RudraprayagNews:- बद्रीनाथ हाइवे पर रैतोली के पास यात्रियों का टेम्पो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त 12 की मौत 14 घायल

रुद्रप्रयाग- जिला नियन्त्रण कक्ष रुद्रप्रयाग ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी की बद्रीनाथ हाईवे पर रैतौली क्षेत्र के पास एक टेंपो ट्रैवलर  दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया, जिसमें रेस्क्यू करने को एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

घटना की सूचना मिलने पर  पोस्ट रतूड़ा व अगस्त्यमुनि से एसडीआरएफ की 14 सदस्यीय  की दो टीमें रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

टेंपो ट्रैवलर में 26 यात्री सवार थे जो चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रिप पर घूमने यहां आये हुए थे, टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से लगभग 500 मीटर नीचे खाई में गिरी गई।

SI भगत सिंह कंडारी व SI धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीमों द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर अत्यधिक विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत करते हुए स्थानीय पुलिस व लोगों के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

जिस दौरान 14 घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल, रुद्रप्रयाग भिजवाया गया जहाँ से 07 गंभीर घायलों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट किया गया। 10 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिनके शवों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि 02 लोगों की उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गयी।

रेस्क्यू कार्य के दौरान एक महिला गाड़ी से छिटककर लगभग 80 मीटर नीचे झाड़ियों में अटकी हुई थी। एस डी आर एफ टीम ने नीचे उतरते समय खोजबीन करते हुए उसे रेस्क्यू कर रोड़ हेड तक लाकर अस्पताल भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

एस डी आर एफ की एक टीम इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में एम्स, ऋषिकेश में उपस्थित रही जिनके द्वारा एयरलिफ्ट किये जाने वाले घायलों को हेली से उतारकर अस्पताल पहुँचाया गया।

जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग में इलाज के लिए भर्ती लोगों का विवरणः- वदना शर्मा, उम्र-30 ब्लाक -ए नोयडा, यूपी,महिमा त्रिपाठी, उम्र-23, उत्तरप्रदेश,कु शुभम सिंह उम्र, 27, सेक्टर-51 नोयडा, यूपी, नमिता शर्मा उम्र 30, यूपी, लक्ष्य अग्रवाल, उम्र 22, मथुरा, यूपी,अमित, पुत्र मनोहर सिंह, उम्र 27, मध्य प्रदेश, शंशाक, बिष्ट पुत्र नरेन्द्र बिष्ट, हल्द्वानी।

एयर लिफ्ट किए गए मरीजों का विवरण धमेन्द्र कुमार उर्फ सैम पुत्र मोहन राम उम्र-23, दिल्ली कैंट, सौनिक, उम्र 24, सोनीपत, हरियाणा,आदित्य, उम्र 25, मथुरा, उत्तर प्रदेश, छवि, उम्र, झाँसी, उत्तर प्रदेश, अभिषेक, देव, 24, दिल्ली, उत्तर प्रदेश [ उपचार के दौरान मृत]

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

एक मृत की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

मृतकों की सूची  स्मृति शर्मा, उम्र-28, पुत्री राजेश कुमार, डी-01 मुर्धवा हाईटेक काॅलोनी, रेनुकूट सोन भद्र उत्तर प्रदेश, मोहनी पाॅण्डे उम्र- 27, पुत्री महेश प्रसाद पांडे, जगपुर प्रतापगढ़ उत्तरप्रेदश।करन सिंह, [ वाहन चालक], अलीगढ, निकिता भट्ट, खटिमा, उत्तराखंड, गुरुकीरत सिंह, आकांक्षा, झाँसी, उत्तर प्रदेश, स्मृति त्रिपाठी, उत्तरप्रदेश, अंजली श्रीवास्तव, निकेत सुनील शर्मा,  बृजेश बिष्ट, उत्तराखंड, जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में 02 मृत लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *