Headlines

Tehri Garhwal News:-कुमालड़ा में गदेरे के उफनाने से फंसे आठ पर्यटकों, SDRF ने किया रेस्क्यू

टिहरी- पुलिस चौकी कुमालड़ा ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि जंगली गदेरे के पास अचानक पानी बढ़ जाने से गदेरे पर बना अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त हो गया जिससे पुल के दूसरी ओर बने रिसोर्ट में कुछ पर्यटक एवं स्थानीय लोग फंसे हुए है।

सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से SI लक्ष्मी रावत के नेतृत्व में एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुईं।

एस डी आर एफ टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए उफनाये गदेरे में से रोप की सहायता से दिल्ली से आये 08 पर्यटकों एवं 09 स्थानीय लोगों को सकुशल पार कराकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। सुरक्षित रेस्क्यू किये जाने के लिए पर्यटकों ने एस डी आर एफ का आभार व्यक्त किया गया।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *