Headlines

नैनीताल के रुसी बाईपास के पास खाई में गिरा ट्रक चालक घायल,panchurvarta.com,

नैनीताल –आपदा कण्ट्रोल रूम नैनीताल ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि रुसी बाईपास के पास एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। यह सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के साथ आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुँचकर एस डी आर एफ टीम को ज्ञात हुआ कि ट्रक बाजपुर से सोमेश्वर की ओर जा रहा था की अचानक अनियंत्रित होने से लगभग 150 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एस डी आर एफ टीम ने  कार्यवाही करते हुऐ तत्काल रोप से खाई में उतरकर ट्रक चालक नरेश पाल पुत्र राम अवतार उम्र 31 वर्ष, निवासी किच्छा उधमसिंहनगर को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उचित उपचार को अस्पताल भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *