Headlines

Flash Flood Risk:- अगले 6 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट: उत्तराखंड के छह जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

देहरादून, 30 अगस्त 2026।

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने अगले छह घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दोपहर 1:15 बजे से शाम 7:15 बजे तक देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल,

चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों के कुछ वॉटरशेड क्षेत्रों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का कम से मध्यम खतरा जताया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार सुद्धोवाला, सेलाकुई, शिवपुरी, ऋषिकेश, घनसाली, पोखरी, पीपलकोटी, तुंगनाथ,

तथा आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण छोटे नालों, गदेरों और बरसाती धाराओं में अचानक जलस्तर बढ़ सकता है।

पर्वतीय ढलानों पर भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की भी आशंका बनी हुई है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

विशेष रूप से चारधाम यात्रा मार्गों और पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

भारी बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक जलप्रवाह बढ़ने और सड़कें बाधित होने की संभावना को देखते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया गया है।

प्रशासन की अपील:

नदी, नाले और गदेरों से दूर रहें, मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन, पुलिस या आपदा प्रबंधन विभाग से तुरंत संपर्क करें।

ये भी पढ़ें:   Heavy Rain 🌧️ :- विधानसभा चौक से आगे ढलान पर भर पानी गाड़ियों को निकालने में हुई परेशानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *