चकराता – पिछले दो दिनों से प्रदेश के तमाम इलाकों में रुक-रुक कर हो रही आफत की बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में भूस्खलन होने से एक नेशनल हाईवे, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क 64, पीडब्ल्यूडी की 57 सड़कें बंद हैं।
वही कलसी चकराता मार्ग पर झझरेडा में भूस्खलन होने से कई सड़क खुलने के इन्तजार में खड़ी गाड़ी के ऊपर यकायक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे जिससे एक गाड़ी पत्थरोंं की चपेट में आ कर क्षतिग्रारस्त वही गाड़ी में बैठी सवारी की जान बाल बाल बची। उत्तराखंड में दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दो दिनों की बारिश के चलते बदरीनाथ मार्ग, अल्मोड़ा और चंपावत में कई मार्ग बाधित हैं, जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि बुधवार शाम तक 54 सड़के बंद थी।
जिन्हें आवागमन के लिए सुचारु करने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न स्थानों में बारिश हो रही है, लेकिन बारिश रुक रुक कर और हल्की हो रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक की थी।
और अधिकारियों को बंद सड़कों को खोलने के निर्देश दिए थे। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव ने बताया कि 14 सितंबर को आपदा प्रबंधन की जो समीक्षा हुई थी उसमें 480 मार्ग अवरूद्ध थे। आप 430 मार्गो को पूरी तरह से आवागमन के लिए खोल दिया गया है।
