Headlines

UnemployedNews:- दो बेरोजगार चढ़े पानी की टंकी पर

देहरादून-  देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी में दो बेरोजगार युवा चढ़ गये जिससे शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

इस दौरान दोनों युवाओं को काफी मनाने का प्रयास किया गया लेकिन देर शाम तक वह नहीं माने बेरोजगार युवाओं की विभिन्न मांगों को लेकर चढ़े हैं टंकी पर।

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल सहित अन्य सदस्य पिछले नौ दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कदम न उठाए जाने से हताश और निराश युवाओं ने अब आंदोलन तेज कर दिया है।

ये भी पढ़ें:   Committed:- महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है सरकार - मुख्यमंत्री धामी

वहीं उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बाबी पंवार ने कहा कि यदि सरकार ने युवाओं की मांगों की अंदेखी की तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *