अपराधSuicide:- मालदेवता के लोहे के पुल पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में सनसनी Panchur Varta20 September 202620 September 202601 mins देहरादून, 20 सितंबर 2026। देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालदेवता में एक युवक द्वारा पुल से लटककर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार को थाना रायपुर को सूचना मिली कि मालदेवता से आगे स्थित लोहे के पुल पर एक व्यक्ति रस्सी के सहारे लटका हुआ है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मालदेवता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर युवक का शव पुल से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट की टीम को भी बुलाया गया और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। पुलिस को मौके पर एक स्कूटी संख्या UK07FN-9653 भी खड़ी मिली। जांच में पता चला कि उक्त स्कूटी मृतक के एक रिश्तेदार की है। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर उसकी पहचान तनवीर कुमार उर्फ शायरी पुत्र कपूरचंद, निवासी घमंडपुर, रानीपोखरी, देहरादून (हाल निवासी वेदवानी विहार, बालावाला, थाना रायपुर) के रूप में की। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट अथवा संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। पुलिस द्वारा पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। रायपुर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें: Fake Certificate:- फर्जी प्रमाणपत्र मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, सभी आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच Post navigation Previous: Burning Car :- देहरादून में चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Fake Certificate:- फर्जी प्रमाणपत्र मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, सभी आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच Panchur Varta20 September 2026 0
Fake Appointment ✉️:- बैराज रोड पर एम्स ऋषिकेश की सुरक्षा टीम का स्टिंग ऑपरेशन; फर्जी नियुक्ति पत्र और 2 लाख रुपये नकद बरामद Panchur Varta16 September 202616 September 2026 0
Cyber Fraud 🤢:-दुकानदार के खाते से उड़े 32 हजार रुपए, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रकम वापस दिलाई Panchur Varta13 September 202613 September 2026 0
Gangster Act:- चारधाम यात्रियों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट का शिकंजा Panchur Varta12 September 202612 September 2026 0