Headlines

Burning Car :- देहरादून में चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

देहरादून 20 सितंबर 2026 ।

देहरादून के बल्लूपुर क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बीच सड़क पर चल रही एक कार में अचानक आग लग गई।

कार से धुआं उठता देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोक दिया और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

सड़क पर धू-धू कर जलती कार को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

हालांकि तब तक कार का अधिकांश हिस्सा आग की चपेट में आ चुका था।

गनीमत रही कि चालक समय रहते वाहन से बाहर निकल गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना नहीं है।

फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है,

हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें:   Committed:- महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है सरकार - मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *