सूर्योदय: प्रातः लगभग 6:18 बजे,सूर्यास्त: सायं लगभग 6:22 बजे।
राहुकाल: सायं 4:50 बजे से 6:20 बजे तक,अभिजीत मुहूर्त: लगभग 11:56 बजे से 12:44 बजे तक ।
धार्मिक महत्व
आज की नवमी तिथि धर्म-कर्म, पूजा-पाठ, दान-पुण्य और आध्यात्मिक साधना के लिए शुभ मानी जाती है। सौभाग्य योग के प्रभाव से नए कार्यों की योजना,
पारिवारिक निर्णय और धार्मिक अनुष्ठान लाभकारी रह सकते हैं। राहुकाल के दौरान शुभ कार्यों से बचना उचित माना जाता है।
दैनिक राशिफल
मेष राशि:- आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।
शुभ रंग: लाल,शुभ अंक: 9।
वृषभ राशि:- धन संबंधी मामलों में लाभ के संकेत हैं। नौकरी और व्यवसाय में नई संभावनाएं बन सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद,शुभ अंक: 6।
मिथुन राशि:- संपत्ति और घरेलू मामलों में स्पष्टता आएगी। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: हरा,शुभ अंक: 5।
कर्क राशि:- भावनाओं पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
शुभ रंग: क्रीम,शुभ अंक: 2।
सिंह राशि:- मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। निवेश सोच-समझकर करें।
शुभ रंग: सुनहरा,।शुभ अंक: 1।
कन्या राशि:- बुधादित्य योग का विशेष लाभ मिलेगा। बुद्धि और आत्मविश्वास के बल पर महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिल सकती है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
शुभ रंग: हरा,शुभ अंक: 5।
तुला राशि:- सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी,शुभ अंक: 6।
वृश्चिक राशि:- धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। यात्रा के योग हैं।
शुभ रंग: लाल,शुभ अंक: 9।
धनु राशि:- चंद्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला,शुभ अंक: 3।
मकर राशि:- भाग्य का साथ मिलेगा। करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग: नीला,शुभ अंक: 8।
कुंभ राशि:- कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: आसमानी,शुभ अंक: 4।
मीन राशि:- रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।
शुभ रंग: पीला,शुभ अंक: 7।
आज का विशेष संदेश
रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। प्रातःकाल सूर्य को अर्घ्य देने और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से आत्मबल, ऊर्जा और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
सौभाग्य योग के प्रभाव से आज सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।
पंचूर वार्ता के पाठकों को रविवार की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌞🙏