Headlines

Landslide:- सिलाई बैंड के पास भूस्खलन में नौ मज़दूर लापता

 उत्तरकाशी 29 जून 2025।

उत्तरकाशी जनपद में देर रात से जारी वर्षा के दृष्टिगत यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पालिगाड़,कुथनोर, झाझरगाड़ के पास तथा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला बिशनपुर,लालढांग, नलूणा में बाधित हुआ है।

  जिला आपदा प्रबंधन के मुताबिक सिलाई बैंड के पास अतिवृष्टि (भूस्खलन) के कारण 9 मजदूरों के लापता होने की सूचना है।

एस डी आर एफ,एन डी आर एफ, राजस्व, एन एच  बडकोटा, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस आदि टीमों द्वारा राहत एवं खोज बचाव का कार्य किया जा रहा है।

 घटना की सूचना मिलते ही उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (स्मार्ट कंट्रोल ) पहुंचे। तथा आई आर एस  से जुड़े अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:   Weather:- मौसम विभाग ने उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *