मौसमRisk :- पुलिस द्वारा यात्रियों को सेल्फी और रील बनाने का जोखिम नहीं उठाने एवं उफनती नदी दूर रहने का आग्रह Panchur Varta30 May 202601 min उत्तरकाशी 30 मई 2026। वर्तमान में पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते तापमान और मौसम के बदलाव के कारण भागीरथी का जल स्तर बढ़ रहा है, जिससे नदी का वेग और बहाव अत्यंत तीव्र है। जिला प्रशासन ने गंगोत्री धाम में स्नान घाटों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। पुलिस प्रशासन द्वारा भी लगातार सतर्कता बरते हुए यात्रियों को स्नान करते समय सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रियों को सेल्फी और रील बनाने का जोखिम नहीं उठाने एवं उफनती नदी के किनारे, पत्थरों पर या संवेदनशील मोड़ों पर जाकर सेल्फी लेने, फोटो खींचने या सोशल मीडिया रील बनाने का प्रयास कतई न करने को लेकर सावधान किया जा रहा है। साथ ही बढ़ते जल स्तर के कारण किसी प्रकार की आकस्मिक घटना से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नदी के किनारों पर दोहरी रस्सी भी लगाई गई है। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि पवित्र स्नान के लिए केवल उन्हीं घाटों का चयन करें जहाँ प्रशासन द्वारा सुरक्षा बैरिकेडिंग और जंजीरें लगाई गई हैं। गहरे पानी या तेज बहाव वाले अनधिकृत स्थानों पर न जाए। साथ ही घाटों और यात्रा मार्गों पर तैनात जल पुलिस, एसडीआरएफ,पुलिस के जवानों के निर्देशों को ध्यान से सुनें और उनका पूरी तरह पालन करें। ये भी पढ़ें: Chances:- प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार Post navigation Previous: Lightning 🌩️:- तुंगनाथ-चंद्रशिला क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत तीन घायल Next: Worship :- टपकेश्वर महादेव मंदिर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ पूजा अर्चना करते कैबिनेट मंत्री जोशी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Chances:- प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार Panchur Varta13 October 2026 0
Broken Glass:- हरिद्वार में आसमान से बरसी आफत! ओलों से कारों के शीशें टूटे Panchur Varta9 October 20269 October 2026 0
Yellow Alert:- प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 अक्टूबर तक येलो अलर्ट Panchur Varta5 October 20265 October 2026 0
Rain:- उत्तराखंड में झमाझम बारिश: उधम सिंह नगर सबसे ज्यादा भीगा, गुलरभोज में 91.5 मिमी वर्षा दर्ज Panchur Varta27 September 202627 September 2026 0