मौसमStart :- अस्थाई तौर पर रुकी हुई केदारनाथ धाम यात्रा आज हुई शुरू Panchur Varta2 August 20252 August 202501 min रुद्रप्रयाग 2 अगस्त 2025। सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड के मध्य सड़क मार्ग बाधित होने के कारण विगत कुछ दिवसों से अस्थाई तौर पर केदारनाथ की यात्रा रुकी हुई थी। केवल वापस आ रहे यात्रियों को सुरक्षा बलों की मदद से वैकल्पिक पैदल मार्ग से वापस लाया जा रहा था। आज मुख्य सड़क मार्ग जो कुछ हद तक पैदल चलने लायक हो चुका है, और आवागमन को सुचारु होने पर, सोनप्रयाग से यात्रियों के ग्रुप को गौरीकुण्ड होते हुए केदारनाथ के लिए भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षतिग्रस्त हुए स्थल पर वाहनों के आवागमन शुरू होने तक, श्रद्धालुओं को तकरीबन 22 कि.मी. पैदल केदारनाथ धाम की यात्रा करनी होगी। बारिश होने की दशा में यहां पर यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आवागमन को अस्थाई तौर पर रोका जाएगा। साथ ही यात्रियों से अपील की है कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ही अपना यात्रा करें। सम्बन्धित कार्यदाई संस्था लो.नि.वि. के स्तर से निरन्तर मार्ग को चौड़ीकरण की कार्यवाही की जा रही है। ये भी पढ़ें: Rain :- देहरादून मौसम का बदला मिजाज, लगातार बारिश से बढ़ी ठंडक Post navigation Previous: Inspection :- डीएम पहुंचे दूर दराज केजीबीवी त्यूनी व कोरूबा आवासीय विद्यालयों में किया निरीक्षण Next: Devotees :- श्री हेमकुंट साहिब के दर्शन दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए,यात्रा 10 अक्टूबर तक रहेगी जारी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Orange Alert:-पांच जनपदों के लिए कल आरेंज अलर्ट गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना Panchur Varta3 April 2026 0
Churn :- भूस्खलन पूर्वानुमान प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन Panchur Varta7 February 20267 February 2026 0
Security Force :- भारी हिमपात और शून्य से नीचे के तापमान के बीच केदारनाथ धाम में मुस्तैद सुरक्षा बल Panchur Varta28 January 2026 0