Headlines

Bounty Accused :- छात्र की मृत्यु के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त सहित 02 ईनामी अभियुक्त आये पुलिस की गिरफ्त में

 देहरादून 10 अप्रैल 2026।

 23 मार्च की रात में केहरी गांव, प्रेमनगर में छात्रों के 02 गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने,

तथा उपचार के दौरान अस्तपाल में उसकी मृत्यू होने के प्रकरण में मृतक युवक के परिजनों द्वारा दी गई,

तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0: 55/26 धारा 3(5)/61(2)/103(1)/191(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

 उक्त घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 04 अभियुक्तों 1- युवराज कुमार 2- मधुर खंडेलवाल 3- शिवम शर्मा तथा 04- अंकित भारद्वाज को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

अभियुक्तों से पूछताछ व विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये थे,

जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार गैर प्रान्तों में दबिशें दी जा रही थी,

पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अलग अलग राज्यों मे अपने ठिकाने बदल रहे थे।

अभियुक्तों के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा सभी फरार अभियुक्तों पर 25-25 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।

वर्तमान में चल रहे “आपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों में सक्रिय/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में फरार ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रेमनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा जांच पड़ताल करते हुए।

सर्विलांस व अन्य माध्यमों से महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गई तथा लगातार अलग-अलग राज्यों में पुलिस टीम द्वारा डॉबीज दी गई,

प्राप्त जानकारियों के आधार पर फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त सहित 02 ईनामी अभियुक्तों

प्रहलाद राज पुत्र विनय सिंह निवासी हनुमान नगर न्यू एरिया, जिला नवादा, बिहार, हाल निवासी- सैनिक कॉलोनी फेज-2, थाना प्रेमनगर, देहरादून (मुख्य अभियुक्त)

तथा अंकुर पुत्र पुरुषोत्तम कुमार निवासी महल्दीचक सोनपर, जिला गोपालपुर, बिहार, हाल निवासी – सैनिक कॉलोनी फेज-2, थाना प्रेमनगर, देहरादून।

 को आकाश रिसार्ट पुरूलिया थाना बांगमुण्डी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया,

जिन्हें  न्यायालय के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   Arrested :-भूमि धोखाधड़ी में पार्षद अमित भंडारी उर्फ दीपू को गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *