Headlines

Announcement:-मोरी के पवाणी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अग्निकांड प्रभावितों से की मुलाकात; प्रत्येक परिवार को 5 लाख की सहायता का ऐलान

पंचूरवार्ता| सहायता का ऐलान

उत्तरकाशी,26 नवम्बर 2026।

उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रभावित परिवारों का हाल जानने घटनास्थल पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने अग्निकांड प्रभावित परिवारों के बीच बैठकर उनकी पीड़ा सुनी और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अग्निकांड से प्रभावित प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आग से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाए,

ताकि प्रभावित परिवारों को राहत एवं पुनर्वास के लिए आगे भी अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी हैं,

और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत एवं सहायता कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और प्रभावित परिवारों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनने पर ग्रामीणों ने आभार जताया।

अग्निकांड से प्रभावित परिवारों ने सरकार की ओर से घोषित आर्थिक सहायता को इस मुश्किल समय में राहत देने वाला कदम बताया।

सरकार की ओर से नुकसान के विस्तृत आकलन के बाद अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें:   Instruction:- राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *