Headlines

Election :- देहरादून नगर निगम चुनाव की तैयारियों में लगी आम आदमी पार्टी

देहरादून – देहरादून नगर निगम चुनाव की तैयारियों में आम आदमी पार्टी ने वार्ड नंबर 79 से संभावित पार्षद प्रत्याशी अजय जॉन ने बैल रोड,मोहब्बेवाला चौक में अपने जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ किया।महानगर अध्यक्ष शरद जैन ने रिबन काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया।इस अवसर में कार्यकताओं ने मिष्ठान वितरण भी किया।

वार्ड के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष शरद जैन ने कहा कि वार्ड नंबर 79 पिछली बार नगर निगम के सीमा विस्तार के दौरान नगर निगम क्षेत्र में जुड़ा था।उस समय ग्रामीणों द्वारा सीमा विस्तार का व्यापक विरोध किया गया था।

जिस पर सरकार द्वारा जनता को भरोसा दिलाया गया था कि विस्तारित वार्डों का सबसे पहले विकास किया जाएगा।लेकिन सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया।आज देहरादून में सीमा विस्तार के बाद नगर निगम के वार्ड उपेक्षित पड़े है।

ये भी पढ़ें:   Events:-रायपुर विधानसभा ने कार्यकर्ताओं सम्मेलन–2026 का आयोजन किया

वार्डों में गलियां बरसात के बात से अब तक टूटी पड़ी है ड्रेनेज सिस्टम आदि की पोल बरसात में खुल चुकी है।आम आदमी पार्टी देहरादून के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महानगर सुशील सैनी ने कहा की आम आदमी पार्टी,

हर छोटी से छोटी समस्या को शासन प्रशासन में लेकर जाएगी और हर समस्या में हम हर आम आदमी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

और खड़े रहेंगे हमारी लड़ाई इन भ्रष्टाचारियों पार्टियों से है और इनको दिल्ली पंजाब की तरह हम बहुत जल्दी सबक सिखाएंगे कार्यक्रम में महानगर मीडिया प्रभारी संजय छेत्री,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील सैनी,कोषाध्यक्ष वीर सिंह,

महासचिव जीतेन पंत,सचिव चौधरी रविन्द्र,संयुक्त सचिव तारा दत्त डंगवाल,उपाध्यक्ष इकबाल राव, संयुक्त सचिव मुकुल बिड़ला,युवा नेता गौरव कपूर तथा स्थानीय वरिष्ठ नागरिक माइकल मैथ्यूज सादाव आलम सुरेश कुमार आदि दर्जनों लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Travivu – Travel & Tour Booking WordPress Theme TRAVOL — Travel Agency Elementor WordPress Theme Travon - Hotel, Flights and Tour Meta Search Affiliate Theme Travosca – Travel Elementor Template Kit Trawell – Travel Blog Elementor Template Kit Treck – Immigration and Visa Consulting WordPress Theme Treely Landscape & Gardening Elementor Template Kit Treina – Personal Trainer & Fitness Elementor Template Kit TrekOn – Extreme Sports and Adventure WordPress Theme Trena – Sport & Fitness Trainer Services Elementor Template Kit