Headlines

Memorandum submitted:- कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

देहरादून 2 मार्च 2026।

  कांग्रेस पार्टी के नेताओं की राजनैतिक एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने की नीयत से सोशल मीडिया फेस बुक अकाउंट से लगातार पोस्ट डाली जा रही,

इस कूट रचित सोशल मीडिया पोस्टों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से मुलाकात कर,

उन्हें पूरे प्रकरणों की जानकारी दी तथा दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को सौंपे पत्र में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि ‘‘वसूली अभियान मोर्चा’’ सोशल मीडिया अकाउंट संचालक द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ किये जा रहे।

कुप्रचार के खिलाफ पूर्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा 28 दिसम्बर 2025 को लिखित रूप में शिकायत दर्ज कराते हुए।

उक्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गई थी,

परन्तु उस शिकायत पर कार्रवाई न होने से सोशल मीडिया संचालक के हौसले बुलंद हैं,

तथा ‘‘वसूली अभियान मोर्चा’’ सोशल मीडिया फेसबुक पेज पर 28 फरवरी 2026 को पुनः कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की राजनैतिक,

एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने की नीयत से एक वीडियो पोस्ट की गई है (सोशल मीडिया पोस्ट की फोटो संलग्न है)।

इससे ऐसा प्रतीत होता है कि ‘‘वसूली अभियान मोर्चा’’ सोशल मीडिया संचालक को सरकार एवं पुलिस प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश के पुलिस प्रशासन द्वारा जहां एक ओर राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करने पर आम नागरिकों के विरूद्ध झूठी शिकायतों,

पर कार्रवाई के लिए तत्परता दिखाई जा रही है, वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल,

एवं अन्य कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई शिकायतों का कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इससे स्पष्ट होता है,

कि उत्तराखंड में पुलिस प्रशासन द्वारा दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है, एक नियम और कानून देश एवं प्रदेश की आम जनता के लिए होता है।

तथा दूसरा सत्ताधारी दल के नेताओं तथा उनके समर्थक असामाजिक तत्वों के लिए होता है जिसका वे जब चाहें उलंघन कर सकते हैं।

लोकतंत्र में न्याय सभी के लिए बराबर होना चाहिए तथा पुलिस प्रशासन द्वारा इस प्रकार का दोहरा मापदण्ड नहीं अपनाया जाना चाहिए।

विपक्षी दल के नेताओं द्वारा की गई शिकायतों की तटस्थ भाव से जांच एवं तद्नुसार कार्रवाई होनी चाहिए,

जिससे कि समाज का पुलिस प्रशासन एवं कानून पर विश्वास बना रहे।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मांग करते हुए कहा कि ‘‘वसूली अभियान मोर्चा’’ सोशल मीडिया संचालन करने वाले,

असमाजिक तत्वों पर आइटी एक्ट की सक्षम धाराओं में तत्काल कार्रवाई के आदेश जारी करने का कष्ट करें।

एक सप्ताह के अन्दर कार्रवाई न होने की स्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आन्दोलन को बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल, सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह,

प्रवक्ता पंकज क्षेत्री, प्रवक्ता आशीष नौटियाल, ब्लाक अध्यक्ष प्रशांत खंडूरी, मनीष गौनियाल आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Ninja Kick Contact Form Ninja Kick: Sliding Panel for WordPress Ninja Popup Rest API Ninja Popups – Popup Plugin for WordPress Ninja Tables Pro | The Fastest and Most Diverse WP DataTables Plugin Ninja Widget Extra Add-on NinjaTeam Facebook Messenger for WordPress NioBis – Consulting WordPress Theme Niqui – Vape Store WooCommerce WordPress Theme Nirmala – Digital Marketing Agency Elementor Template Kit