Headlines

Holi :- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खेली फूलों की होली

देहरादून 28 फरवरी 2026।

 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया द्वारा देहरादून के धरमपुर विधानसभा में फूलों की होली का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

फूलों की होली के माध्यम से आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया।

वातावरण रंगों की खुशबू और उत्सव की उमंग से सराबोर रहा।

मुख्य अतिथि हरीश रावत ने सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति प्रेम,

सहिष्णुता और पारस्परिक सम्मान की संस्कृति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज में सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करें।

अपने संबोधन में वैभव ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज में सद्भाव, समरसता और सकारात्मक संवाद का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा भी इसी भाईचारे और समावेशिता की भावना को आगे बढ़ाने का कार्य करती है।

कार्यक्रम में पूर्व दायित्वधारी संजय शर्मा, पूर्व पार्षद अनूप कपूर, पीयूष गौड़, पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल,

कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, शीशपाल बिष्ट, अभिनव थापर, नानक चंद, मंकला थापा, इंदु थापा, राम कृष्ण यादव, राम बाबू, मंजू त्रिपाठी,

पार्षद प्रत्याशी नवीन रमोला, अनीता सकलानी, आयुष सेमवाल, अमन सिंह, आशीष भारद्वाज, स्वाति नेगी, ललित थापा, विकास नेगी, अजय रावत सूरत लंबा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को फूलों से होली खेलकर शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश की खुशहाली, शांति और प्रगति की कामना की।

ये भी पढ़ें:   Meeting:-अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR को लेकर की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *