राजनीतिInsult:- देवभूमि और वीरभूमि के स्वाभिमान का अपमान स्वीकार नहीं – सीएम धामी Panchur Varta24 October 202601 min पंचूरवार्ता | उत्तराखण्ड का अपमान खटीमा, 24 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखण्डवासियों को घुसपैठिया बताए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। इस पावन धरती ने देश को संत, सैनिक और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित अनेक महान व्यक्तित्व दिए हैं। ऐसे प्रदेश के लोगों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता आज भी नहीं भूली है कि मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में पृथक राज्य की मांग कर रहे, आंदोलनकारियों पर रामपुर तिराहा में गोलियां चलाई गई थीं। पिता के शासनकाल में आंदोलनकारियों पर गोलियां चलीं और आज पुत्र उत्तराखण्डवासियों को घुसपैठिया बता रहे हैं। यह राज्य के संघर्ष, बलिदान और स्वाभिमान का अपमान है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने बयान के लिए उत्तराखण्ड की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही कांग्रेस को भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह अपने राजनीतिक सहयोगी के इस बयान का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की स्वाभिमानी जनता अपने संघर्ष और बलिदान को कभी नहीं भूल सकती। ये भी पढ़ें: Cognizance :- वायरल ऑडियो प्रकरण का सीएम धामी ने लिया संज्ञान पीड़ित दीक्षा से फोन पर की वार्ता Post navigation Previous: Cognizance :- वायरल ऑडियो प्रकरण का सीएम धामी ने लिया संज्ञान पीड़ित दीक्षा से फोन पर की वार्ताNext: Anger:- टीईटी के प्रावधान वापस लेने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग, सरकार के खिलाफ शिक्षकों में आक्रोश Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Target:- गणेश गोदियाल ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर सरकार पर साधा निशाना Panchur Varta24 October 202624 October 2026 0
Sharp Aim :-उत्तराखंड में भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान, धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना Panchur Varta22 October 202622 October 2026 0
Battle:- विधानसभा चुनाव को उत्तराखंड के स्वाभिमान और युवाओं के भविष्य की लड़ाई बनाएगी कांग्रेस: यशपाल आर्य Panchur Varta22 October 202622 October 2026 0
Justice Yatra:- जनता के अधिकारों, न्याय और सम्मान की लड़ाई है न्याय यात्रा-प्रीतम Panchur Varta22 October 2026 0