Headlines

Justice Yatra:- जनता के अधिकारों, न्याय और सम्मान की लड़ाई है न्याय यात्रा-प्रीतम

पंचूर वार्ता |राजनीति

देहरादून 22 अक्टूबर 2026।

उत्तराखंड में प्रस्तावित न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

इसी क्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून की ओर से कैंट और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की गईं।

बैठकों में 25 अक्टूबर को प्रस्तावित न्याय यात्रा की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड न्याय यात्रा जनता के अधिकारों, न्याय और सम्मान की लड़ाई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर लोगों में नाराजगी है।

कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर इन मुद्दों को उठाएंगे और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेंगे।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।

25 अक्टूबर को कैंट और धर्मपुर में निकलेगी न्याय यात्रा

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने बताया कि 25 अक्टूबर को देहरादून कैंट और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में उत्तराखंड न्याय यात्रा निकाली जाएगी।

यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठकों में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं, ताकि दोनों क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

डॉ. गोगी ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, जनता के अधिकारों और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों को लगातार उठा रही है।

उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा के माध्यम से जनता की समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाया जाएगा।

पार्टी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं।

बैठक में कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 25 अक्टूबर की न्याय यात्रा को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल करने का संकल्प लिया।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष , लालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल, याकूब सिद्दीकी, वैभव वालिया, ज्योति रौतेला,

संदीप चमोली, संग्राम सिंह, अभिनव थापर, प्रदीप जोशी, हरिप्रसाद भट्ट, सुरेंद्र रंगढ़, रमेश कुमार मंगू,

सुलेमान अंसारी और रितेश छेत्री सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पंचूर वार्ता | देहरादून

ये भी पढ़ें:   Justice Yatra :- कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा 22 अक्टूबर से प्रदेश के चारों कोनों से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *