Headlines

Anger:- टीईटी के प्रावधान वापस लेने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग, सरकार के खिलाफ शिक्षकों में आक्रोश

पंचूर वार्ता | शिक्षक पात्रता परीक्षा

देहरादून 24 अक्टूबर 2026।

देहरादून में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर महाआक्रोश रैली निकाली।

रैली के माध्यम से शिक्षकों ने मुख्यमंत्री आवास कूच कर सरकार के सामने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि कई दौर की वार्ता के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है, जिससे शिक्षक समुदाय में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

शिक्षकों की प्रमुख मांगों में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रावधानों को वापस लेने,

पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और शिक्षकों से शिक्षण कार्य के अतिरिक्त गैर-शैक्षणिक कार्य नहीं कराने की मांग शामिल है।

इसके अलावा गोल्डन कार्ड से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने,

हिमालयी राज्यों की तर्ज पर शिक्षा मित्रों को नियमित करने तथा पूरे सेवाकाल में एक बार गृह जनपद में स्थानांतरण का अवसर देने की मांग भी उठाई गई।

वार्ता के बाद भी समाधान नहीं, शिक्षकों में रोष

शिक्षकों का कहना है कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सरकार और शिक्षा मंत्री के समक्ष कई बार अपनी बात रखी, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

इसी के विरोध में शिक्षकों ने महाआक्रोश रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया और मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।

दिल्ली में देशव्यापी आंदोलन की तैयारी

शिक्षक नेताओं के अनुसार, टीईटी के दायरे में आ रहे देशभर के करीब 25 लाख शिक्षक अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में धरना-प्रदर्शन करेंगे।

शिक्षकों का कहना है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है।

  उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य दिगंबर सिंह नेगी ने कहा कि शिक्षकों ने सरकार से मांग की है कि,

उनकी नौ सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लिया जाए,

ताकि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान हो सके और वे बिना अतिरिक्त दबाव के अपने शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

ये भी पढ़ें:   Registration Camp:- नगर निगम देहरादून में बल्क वेस्ट जनरेटर पंजीकरण शिविर का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *