राजनीतिSIR – कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक सीएम धामी Panchur Varta10 October 202610 October 202601 mins पंचूरवार्ता। राजनीति देहरादून 10 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन के विरोध पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इस विषय पर लगातार भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस को अपने शासनकाल का इतिहास भी देखना चाहिए। पूर्व में भी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया होती रही है, लेकिन उस समय कांग्रेस को इससे कोई आपत्ति नहीं थी। आज उसी प्रकार की प्रक्रिया पर सवाल खड़े करना कांग्रेस के दोहरे मापदंड को उजागर करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित हो सके। भारत निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना उसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन का यह रवैया उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब संवैधानिक प्रक्रियाओं पर अनावश्यक विवाद खड़ा कर अपनी राजनीतिक विफलताओं से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस विकास की इस यात्रा में अपनी घटती राजनीतिक प्रासंगिकता से असहज है। यही कारण है कि वह जनहित और पारदर्शिता से जुड़े विषयों पर भी भ्रम और विवाद पैदा करने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध का अपना स्थान है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति जनता में अनावश्यक अविश्वास पैदा करना उचित नहीं है। कांग्रेस को भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। ये भी पढ़ें: State Government:- उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री Post navigation Previous: Red Handed :- हरिद्वार में विजिलेंस ने महिला एएसआई को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तारNext: Condolences :- बाघ के हमले में महिला की मौत, कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Broke the Barricades :- प्रधान संगठनों का सचिवालय कूच, आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ी Panchur Varta8 October 20269 October 2026 0
I Am Curious:- 60 साल के कांग्रेस सफर में पहली बार जवाब-तलब! हरीश रावत बोले—अपनी बात रखने के लिए उत्सुक हूं Panchur Varta7 October 2026 0
I will Answer:- हरीश रावत बोले- पार्टी को स्पष्टीकरण देने का हक, मैं जवाब दूंगा Panchur Varta6 October 20266 October 2026 0
Nomination Filed:- राज्यसभा के लिए दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज नेता रहे मौजूद Panchur Varta6 October 20266 October 2026 0