Headlines

Belonging: A Journey of Love :-हरीश रावत ने प्रबुद्धजनों को भेंट की सोनिया गांधी की पुस्तक

पंचूरवार्ता| आत्मीय मिलन समारोह

देहरादून 22 नवम्बर 2026।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने रविवार को देहरादून में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों,

गणमान्य नागरिकों और सामाजिक हस्तियों के सम्मान में आत्मीय दोपहर भोज का आयोजन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ़ लव सभी आमंत्रित अतिथियों को सप्रेम भेंट की।

इस आयोजन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ उत्तराखंड के प्रतिष्ठित चिकित्सक, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, सामाजिक चिंतक,

वामपंथी दलों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

करीब 60 से 70 लोगों की मौजूदगी में आयोजित यह कार्यक्रम राजनीतिक विचारधाराओं से आगे बढ़कर आपसी संवाद, सौहार्द और वैचारिक आदान-प्रदान का मंच बना।

हरीश रावत ने स्वयं अतिथियों को भेंट की पुस्तक

भोज से पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रत्येक अतिथि के पास जाकर उन्हें सोनिया गांधी की पुस्तक भेंट की।

इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने भी पद्मश्री बसंती बिष्ट, पूर्व मुख्य सचिव सहित अन्य गणमान्य अतिथियों को अपने हाथों से पुस्तक भेंट की।

कुमारी शैलजा ने सोनिया गांधी के साथ बिताए अपने अनुभव साझा करते हुए उनके व्यक्तित्व में निहित आत्मीयता, ममत्व और संवेदनशीलता का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के साथ बिताए गए पल उनके लिए अविस्मरणीय हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कुमारी शैलजा के विचारों का समर्थन किया।

साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।

पुस्तक के भावनात्मक पक्ष पर हुई चर्चा

दोपहर भोज के उपरांत उपस्थित अतिथियों से पुस्तक की विषयवस्तु, उसके भावनात्मक पक्ष और उसमें समाहित अनुभवों को लेकर विचार और प्रतिक्रियाएं भी जानी गईं।

अतिथियों ने अपने विचार साझा करते हुए इस पहल की सराहना की।

कई लोगों ने कहा कि लंबे समय बाद विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय परिचितों और मित्रों के साथ एक ही मंच पर मिलने, आत्मीय बातचीत करने और विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिला है।

सोनिया गांधी की पुस्तक उपहार स्वरूप मिलना इस मुलाकात को और भी खास बना गया। अनेक अतिथियों ने पुस्तक को पढ़ने के प्रति विशेष उत्सुकता भी दिखाई।

राजनीति से परे संवाद का बना मंच

इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं और कार्यक्षेत्रों से जुड़े लोग एक साथ मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं के अलावा वामपंथी विचारधारा से जुड़े प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, चिकित्सकों, साहित्यकारों और सामाजिक क्षेत्र की हस्तियों की भागीदारी ने कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप दिया।

हरीश रावत की इस पहल को सार्वजनिक जीवन में संवाद, आत्मीयता और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

आयोजन ने यह संदेश दिया कि राजनीति केवल सत्ता और संघर्ष तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न विचारधाराओं के लोगों के बीच संवाद और वैचारिक पुल तैयार करना भी सार्वजनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह चप्पल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य करण माहरा,

राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन, पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी,

सह प्रभारी मनोज यादव एवं सुरेंद्र शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, संजय शर्मा, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, प्रदीप जोशी और सुमित्रा भुल्लर सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

इसके अलावा पूर्व मुख्य सचिव नृप सिंह नपच्याल, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी विनोद शर्मा एवं चंद्र सिंह नपच्याल, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, पद्मश्री बसंती बिष्ट,

वामपंथी नेता कामरेड इंद्रेश मैखुरी, कामरेड समर भंडारी एवं कामरेड राजेंद्र सिंह नेगी, एसएन सचान और अनूप नौटियाल ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में ब्रिगेडियर पाहवा, सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी डीएस खाती, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अजय रौतेला, डॉ. विजय धस्माना, डॉ. विपुल कंडवाल, डॉ. महेश कुड़ियाल,

डॉ. सिद्धांत खन्ना, नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. डीपी जोशी, जगदीश कुकरेती, कर्नल प्रकाश सिंह दसौनी,

अधिवक्ता अतुल पुंडीर, देहरादून बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, अधिवक्ता टीएस बिंद्रा, डॉ. हर्ष डोभाल, डॉ. आरए खान, दिनेश अग्रवाल, प्रो. सतेंद्र सिंह रावत,

कमल सिंह रजवार, डॉ. महेंद्र सिंह कुंवर, ललित जोशी, लेखक गणेश शैली एवं तानिया शैली, अंजली नौटियाल, संदीप साहनी,

राजीव जैन, इंद्र सिंह खत्री, पंकज अग्रवाल, गुलजार अहमद, इंजीनियर सलमान, नंदलाल भारती और केदार दत्त सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *