Headlines

Death:- पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर एच सी सी कर्मचारी की मौत

 पंचूरवार्ता| सर्च ऑपरेशन

पीपलकोटी (चमोली), 22 नवंबर 2026।

चमोली जनपद के पीपलकोटी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एच सी सी  कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई।

पहाड़ी से गिरने के बाद कर्मचारी के नदी में लापता होने की सूचना मिली थी।

एस डी आर एफ की टीम ने रात्रि में सर्च ऑपरेशन चलाया और अगले दिन सुबह उसका शव बरामद किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर की रात्रि को जिला नियंत्रण कक्ष (DCR) के माध्यम से एस डी आर एफ जोशीमठ को सूचना मिली कि,

पीपलकोटी क्षेत्र में  एच सी सी कंपनी का एक कर्मचारी नदी में डूबकर लापता हो गया है।

सूचना मिलते ही एस डी आर एफ पोस्ट जोशीमठ से मुख्य आरक्षी महेश ऐठानी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंची एस डी आर एफ टीम ने रात के अंधेरे में नदी के विभिन्न संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

हालांकि, कम दृश्यता के कारण रात में लापता कर्मचारी का पता नहीं चल सका।

इसके बाद 22 नवंबर की सुबह  एस डी आर एफ की टीम ने दोबारा सर्च अभियान शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने लापता कर्मचारी का शव बरामद कर लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कर्मचारी पहाड़ी से गिर गया था और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी।

मृतक की पहचान मोहन लोहार, पुत्र बुद्धू लोहार, निवासी सोनितपुर, असम के रूप में हुई है।

एस डी आर एफ जवानों ने शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें:   Death :- धरासू के रूरवासा में नदी किनारे गिरी टाटा पंच, हादसे में चालक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *