Skip to content
पंचूर वार्ता | साहसिक रेस्क्यू
पौड़ी गढ़वाल 15 नवम्बर 2026।
जनपद पौड़ी गढ़वाल के धरासू क्षेत्र में 14 नवम्बर को बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही एस डी आर एफ पोस्ट श्रीनगर से उप निरीक्षक कुलदीपक पाण्डेय के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर एस डी आर एफ टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
टीम ने रात के अंधेरे एवं अत्यंत विषम परिस्थितियों में लगभग 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर एक घायल व्यक्ति एवं एक मृतक को सफलतापूर्वक बरामद किया।
रेस्क्यू के उपरांत घायल व्यक्ति एवं एक शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
दोनों व्यक्तियों की पहचान की जानकारी फिलहाल अज्ञात है।
एस डी आर एफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।