उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत सावित्री देवी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि माता का स्नेह,
आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य धरोहर होता है।
मां का निधन परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने,
तथा शोक संतप्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री धामी की इस शोक भेंट के दौरान उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।