Headlines

Injured :- ऋषिकेश गूलर बाजार के पास यात्री बस खाई में गिरी 26 घायल, 08 की मृत्यु 

पंचूरवार्ता | सड़क हादसा

टिहरी, 17 नवम्बर 2026।

प्रातः लगभग 04:30 बजे गूलर बाजार के समीप एक यात्री बस (वाहन संख्या UK09PA-9779), जो हरिद्वार से चमोली जा रही थी,

गूलर बाजार के समीप यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 30 से 35 लोगों के सवार होने की प्रारंभिक सूचना है।

घटना की सूचना मिलते ही एस डी आर एफ पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

एस डी आर एफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर अब तक करीब 20 घायलों को बस से बाहर निकाल लिया है।

सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त बचाव दल भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए,मौके पर पुलिस बल भी तैनात है।

एस डी आर एफ और पुलिस की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे में कुल कितने लोग प्रभावित हुए हैं और कितने लोगों की स्थिति गंभीर है,

इसकी विस्तृत जानकारी बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

  26 घायलों को बस से बाहर निकालकर स्ट्रेचर की सहायता से दुर्गम मार्ग से रोड हेड तक पहुंचाया गया,

जहां से एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

वहीं, इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में 08 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।

एस डी आर एफ जवानों द्वारा मृतकों के शवों को भी बस से बाहर निकालकर रोड हेड तक पहुंचाया गया, जहां से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

 

ये भी पढ़ें:   Rescue:- गहरी खाई से घायल व मृतक को रात के अंधेरे में एस डी आर एफ टीम ने निकाला 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *