Headlines

Gratitude:-आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का दिसंबर से बढ़ेगा मानदेय, सीएम धामी का जताया आभार

देहरादून, 22 नवम्बर 2026।

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और भोजनमाताओं के लिए मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड और उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया।

प्रतिनिधिमंडलों ने कहा कि दिसंबर 2026 से मानदेय में होने वाली वृद्धि से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों,

सहायिकाओं और भोजनमाताओं को आर्थिक संबल मिलेगा। साथ ही इस निर्णय से उनका मनोबल भी बढ़ेगा।

उन्होंने इसे लंबे समय से सेवाएं दे रही महिला कर्मचारियों के हित में राज्य सरकार का महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण,

प्रारंभिक बाल विकास और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में उनकी सेवाएं बेहद सराहनीय हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सशक्तीकरण और आर्थिक सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

उनके योगदान को देखते हुए सरकार उनके हितों के संरक्षण और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

सरकार का प्रयास है कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को बेहतर अवसर, सम्मान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के समर्पण से महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूती मिल रही है।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद-

मुलाकात के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड की प्रांतीय महासचिव चित्रकला,

प्रांतीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत और प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्योतिका पांडे मौजूद रहीं।

वहीं उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश महामंत्री वृन्दा,

प्रदेश अध्यक्ष भगवती बिष्ट और प्रदेश उपाध्यक्ष राजमती नेगी सहित दोनों संगठनों के अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Information:-एआई आधारित ऐप एवं पोर्टल के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *