Headlines

Health camp :-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायवाला में आयोजित किया गया निःशुल्क विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर

देहरादून 27 सितंबर 2025।

स्वास्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अन्तर्गत आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रायवाला में बहुउददेशीय शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उदघाटन आराधना पटनायक आईएएस अपर सचिव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भारत सरकार, डॉ0 रश्मि पन्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य,

डॉ0 निधि रावत अपर मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून एवं जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, ग्राम प्रधान सविता देवी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।

इस अवसर पर डॉ0 के0 एस0 भंडारी चिकित्सा अधीक्षक डोईवाला, डॉ0 अमित बहुगुणा प्रभारी चिकित्साधिकारी रायवाला, शिविर लाभार्थी एवं स्टाफ की उपस्थिति में किया गया।

डॉ0 निधि रावत अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ0 के0 एस0 भंडारी, डॉ0 अमित बहुगुणा द्वारा मुख्य अतिथि आराधना पटनायक एवं डॉ0 रश्मि पन्त का बुकें देकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा शिविर के प्रत्येक काउन्टर का गहनता से निरिक्षण कर जानकारी प्राप्त की गई तथा मरीजों से उनकी बीमारियों की जानकारी लेते हुए।

उन्हेेे भारत सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। शिविर में दिव्यांगता एवं रक्तदान के शिविर भी लगायें गए।

शिविर में एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों एवं स्टॉफ द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि आराधना पटनायक शिविर की समस्त व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आई और उन्होंने मरीजों को विशेषज्ञ सेवायें प्रदान किये जाने पर शिविर संचालकों की भूरि -भूरि प्रशंसा की ।

उन्होनें कैम्प में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की उपलब्धता होने पर सराहना व्यक्त की ।

उन्होनें कहा कि इस प्रकार के शिविरों का उददेश्य जनमानस को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ सेवायें उपलब्ध कराना है।

मुख्य अतिथि द्वारा हेल्थ वेलनेस सेंटर बापूग्राम का भी निरिक्षण किया गया वहां पर भी समस्त चिकित्सा व्यवस्थायें चाक-चौबंद पायी गयी।

 शिविर में 198 मरीजों का पंजीकरण किया गया । जिसमें मेडिसीन विभाग में 67, कम्युनिटी मेडिसीन में 32, स्त्री रोग विशेषज्ञ विभाग में 11,

कैन्सर विभाग में 03, हडडी रोग विभाग में 22, ईएनटी विभाग मे 18, टीकाकरण विभाग में 03, पैथोलॉजी विभाग में 54 मरीजों की जांच की गई।

एक्स-रे विभाग में 80 मरीजों की जांच, क्षय रोग विभाग में 172 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई व निशचय मित्र के अन्तर्गत 42 व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया।

एनीमियां स्क्रीनिंग 35 मरीजों की गई तथा 22 मरीजों की आंखों की जांच की गई व 14 मरीजोें को चश्में वितरित किये गए।

शिविर में 22 आयुष्मान कार्ड बनाये गए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत 198 बच्चों को लाभ दिया गया, परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत 32 महिलाओं को सुविधायें प्रदान की गई।

रक्तदान शिविर में 01 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया तथा 31 पंजीकरण किये गए। दिव्यांग शिविर में 09 दिव्यांग को प्रमाण पत्र जारी किये गए।

शिविर के समापन पर डॉ0 के0 एस0 भंडारी चिकित्सा अधीक्षक डोईवाला, डॉ0 अमित बहुगुणा प्रभारी चिकित्साधिकारी रायवाला द्वारा समस्त अतिथिगणों का आभार प्रकट किया गया।

आज के शिविर में डॉ0 मुकेश पांडे, डॉ0 रामप्रकाश, डॉ0 महेन्द्र सिंह, डॉ0 बिनोद मिश्रा, डॉ0 नीलांजन रॉय, डॉ0 राजलक्ष्मी, डॉ0 मेरिस सेल्वराज,

डॉ0 प्रसना जूली, डॉ0 जननेश्वरी, डॉ0 प्रज्ञा, चन्द्रमोहन सिंह राणा, अंजली लिंगवाल, वन्दना भटट, संदीप पांडे, गिरीश, शैलेश जुयाल, नीरज गुप्ता, नितिन केहड़ा, प्यार सिंह,

अनीता भटट, नीलम पयाल, बीना बंगवाल, शशि बिष्ट, अम्बिका राणा, सन्तोष पंवार, अनिला, प्रमोद गैरोला, स्वेता सिंह, प्रियम्वदा, रमेश, श्रद्वा,

प्रीतिका, दीपक रयाल,प्रवीन, गीता, सुमित वैद्य, शक्ति चौधरी, राकेश धनाई, माहिपाल सिंह, प्रियंका, सुमित, बिनीत आदि ने शिविर में अपना सहयोग दिया।

ये भी पढ़ें:   Deployment :- चार धाम यात्रा मार्ग पर 1350 डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub EduLife – Life Coach Elementor Template Kit Edulogy – E-learning and Courses WordPress Theme Eduma - Education WordPress Theme | Education WP EduMall – Professional LMS Education Center WordPress Theme Edunika – Online Education Elementor Template Kit Eduonline – Education & University WordPress Theme Edurock – Education WordPress Theme Edus – Online Education Elementor Template Kit Edutech – Education WordPress Theme Eduti – Education Elementor Template Kit